पुरानी रंजिश में मां-बेटे को मारपीट किया घायल, चार पर केस
जौनपुर, जून 19 -- गौराबादशाहपुर,हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विझवार सारंग गांव में बुधवार की शाम पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में मां और बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। विझवार सारंग गांव निवासी शंकर प्रसाद ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी लालबहादुर, रमेश, सचिन और शनी ने उसकी पत्नी श्यामदुलारी और पुत्र दीनानाथ को मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि चारो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.