कौशाम्बी, जून 23 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना निवासी साहबजादे पुत्र स्व. अनीस अहमद ने बताया कि 21 जून की रात पुरानी बातों को लेकर पड़ोसी आमिर गााली देने लगा। विरोध करने पर अपने भाई आसिफ, पिता नूर मोहम्मद व सहयोगीह ननका के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां सन्नो बेगम को भी जमकर पीटा। इससे मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनो को जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...