गंगापार, अप्रैल 23 -- पुरानी रंजिश में दो आरोपियों ने मां बेटे को पीटा। पीड़िता के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गोरैया कला गांव निवासी ममता सिंह पत्नी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी कि पुरानी रंजिश में उनके पड़ोसी मनोज कुमार सिंह व सचिन सिंह ने गाली देते हुए उसे और उसके बेटे संजीत कुमार को पीटा। दोनों की डाक्टरी परीक्षण और इलाज मांडा सीएचसी में कराकर तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...