कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के बंथरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटी की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बंथरी निवासी खुशी देवी पुत्री सुंदर लाल ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह वह अपने घर पर खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी वीरेंद्र व शिवबहादुर आकर गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। उस वक्त मौके पर पहुंचे मोहल्ले वालों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। पीड़िता के मुताबिक थोड़ी देर बाद वे अपनी मां के साथ इस बात का उलाहना देने आरोपियों के घर गई थी। आरोप है कि आरोपियों की माताओं ने पीड़ित युवती तथा उसकी मां को पीट दिया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल मां-बेटी का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.