पीलीभीत, मार्च 6 -- दियोरिया कलां। कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी नन्ही देवी पुत्री श्रीपाल ने दियोरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह होली पर अपने मायके आई थी। आरोप है कि बुधवार शाम छह बजे बकैनियां दीक्षित निवासी तेज सिंह, जितेंद्र, प्रेम, रिंकू उसके भाई राजकुमार से पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां तारावती, भाई राजकुमार के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...