लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भुडवारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमले कर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भुडवारा निवासी स्नेहलता पत्नी प्रदीप कुमार के अनुसार 19 मार्च की रात करीब 9.30 बजे उनके देवर सरोज कुमार मंदिर की ओर गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते स्वामी दयाल पुत्र रामनरेश, दिनेश पुत्र रामनरेश, मायाराम पुत्र बृजलाल व राकेश कुमार पुत्र राजाराम ने उन्हें पकड़कर अपने घर के अंदर खींच लिया। सूचना मिलने पर स्नेहलता उनके पति प्रदीप कुमार और सास श्यामपती सरोज को छुड़ाने मौके पर पहुंचे, जहां आरोपियों ने तीनों को घेरकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में तीनों बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर ...