गंगापार, मार्च 31 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश में एक आरोपी ने महिला को पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान किया।थाना क्षेत्र के खास मांडा निवासिनी पूजा पत्नी विपिन कुमार ने थाने में तहरीर दी कि भारतगंज कस्बा निवासी फैजान पुत्र कलामुद्दीन ने पुरानी रंजिश में अपशब्द कहते हुए उसे पीटा। पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। महिला को इलाज के लिए सीएचसी मांडा भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...