जौनपुर, मई 20 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की पिटाई कुछ महिलाओं ने कर दी। आरोप है कि गांव की तीन महिलाओं ने उसके घर पहुंचकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुद्धिपुर गांव निवासी लक्ष्मीना देवी पत्नी सुरेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने जमीन पर मकान निर्माण के लिए ईंट गिरवाई थीं। इसी बात को लेकर गांव की कुछ महिलाओं से विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार दोपहर नंदरानी, प्रियंका और कुसुम एक राय होकर उसके घर पहुंचीं और गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर तीनों ने लक्ष्मीना देवी को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों तथा लोहे के चिमटे से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास...