मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना क्षेत्र के रामपुर बस्ती स्थित मनसा मंदिर के समीप सोमवार की देर संध्या में पुरानी रंजिश में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईस्ट कॉलोनी, जमालपुर में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान रामपुर बस्ती निवासी सीता देवी के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पुराने विवाद को लेकर पड़ोस के लड्डू कुमार, उनके भाई कुणाल कुमार तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने अचानक विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों के आक्रामक व्यवहार के कारण अधिकांश लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.