गोरखपुर, जनवरी 29 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने ईंट-पत्थरों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम राजाबारी निवासी लालजी सहानी ने पीपीगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शाम करीब तीन बजे गांव के शैलेश ने पीछे से अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में लालजी सहानी लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर आरोपी शैलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...