कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- सैनी थाना क्षेत्र के सरैया निवासी भाई-बहनों की पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरैया गांव की कविता देवी पुत्री परसुल सरोज ने बताया कि दो अप्रैल की शाम वह अपने भाइयों सुशील व सुधीर के साथ रामपुर धमावां गांव का मेला देखकर लौट रही थी। रास्ते में भैरव बाबा भट्ठा के समीप गांव के ही शिवकुमार, सुधीर, अमन, महेंद्र, रंजीत तथा राम मिलन मिल गए। इन सभी ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके भाइयों की पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों ...