प्रयागराज, दिसम्बर 4 -- तेलियरगंज के आजाद मार्केट में गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। तीन गोली लगने से घायल अधिवक्ता विजय पांडेय को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई। शिवकुटी पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी ओमशिव पांडेय को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ हिरासत में ले लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। शिवकुटी के जोंधवल निवासी अधिवक्ता विजय पांडेय का पैतृक संपत्ति को लेकर रसूलाबाद निवासी भतीजे अधिवक्ता ओमशिव पांडेय से पुराना विवाद चल रहा है। वर्ष 2013 में ओमशिव पांडेय के भाई शिवम पांडेय की हत्या हुई थी। इसमें विजय पांडेय समेत अन्य लोगों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बताया गया कि पुलिस ने विवेचना में एफआर (अंतिम रिपोर्ट) लगा दी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.