रुद्रपुर, अगस्त 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 26 जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल, 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और दो स्कॉर्पियो कार बरामद की हैं। 26 जुलाई की शाम सरदारनगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि आरोपियों ने सहजपाल सिंह और उसके साथियों पर फायरिंग की। इस दौरान गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लग गई थी। वहीं सहजपाल सिंह और उसके साथी सौरभ बाबा के साथ मारपीट की गई थी। मामले में कोतवाली गदरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार को हरिपुरा जलाशय के पास गूलरभो...