पुरानी रंजिश में पीटा, दो पर मुकदमा
बलरामपुर, अप्रैल 14 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुजेहनी के मजरे अहिरवनडीह निवासी रामपाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि निजी गाड़ी से भाड़े पर गांव में गेहूं दांया जा रहा था। रात करीब 10.30 बजे गाड़ी का साफ्ट खोल रहा था, तभी आशाराम व अंकित ने पीछे से लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने बचाया। हाथ, सिर व कान पर चोट लगी है। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि दोनों पर एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.