गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के सत्थिन निवासी अविनाश दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मो. आकिब, मो. वाकिब, मो. तारिक व मो. आरिफ ने उसके और घर की महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में अविनाश व उसके घर की महिलाओं को चोटें आई हैं। इस संबंध में एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...