बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बभनपुरवा के मजरे सीता रामडीह निवासी अशोक उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 24 अप्रैल रात करीब आठ बजे मेरी पत्नी घर के बगल कूड़ा फेंकने गई थी। तभी मेरे बड़े भाई अनिल कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर मेरी पत्नी को गाली दी। मना करने पर बड़े भाई, उनकी पत्नी हेमलता व रामलगन ने घर में घुसकर मेरी पत्नी की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अशोक उपाध्याय की तहरीर पर अनिल कुमार, हेमलता व रामलगन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- रंजिश को लेकर पिटाई, छह नामजद पर केस यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में हमला, महिला समेत तीन घायल यह भी पढ़ें- ‌ भूमि विवाद को लेकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान ...