बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढोंढरी के मजरे जमालीजोत निवासी राधेश्याम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गोहार लगाई। उन्होंने एसपी से बताया कि गांव में बाबा के मजार पर मेला चल रहा था। रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान शहनवाज, जमालुद्दीन, इरफान, जाहिद व दो अन्य नाम अज्ञात ने मेरी पिटाई की। देहात कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पिटाई, छह पर एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.