बलरामपुर, मार्च 16 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम बलुवा बलुई निवासी राम अवतार यादव ने 15 मार्च को रिर्ग्ट दर्ज कराई है। बताया कि 13 मार्च को बेटा आलोक कुमार यादव गांव के शादी कार्यक्रम में गया था। शाम करीब सात बजे घर वापस लौटते समय गांव के विपक्षी सुबास पासवान, शिवकुमार पासवान, राजकुमार पासवान व अमित पासवान ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई की। बेटे की हालत गंभीर है। इलाज कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि राम अवतार यादव की तहरीर पर सुबास पासवान, शिवकुमार पासवान, राजकुमार पासवान व अमित पासवान पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...