शामली, जून 15 -- कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।मोहल्ला खैल निवासी नफीस पुत्र यामीन ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले शकील पुत्र बशीर के लड़कों ने 15 दिन पूर्व को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर हमला, पांच लोग घायल आरोप है कि उम्मीद, हैदर, मासूम पुत्र तौफीक तथा मामा पुत्र नफीस सहित अन्य लोगों ने सड़क पर घेरकर पत्थरों और लाठी-डंडों से मा...