मेरठ, मई 27 -- परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लोग छत पर चढ़ गए और पथराव किया। जिससे अफरातफरी मच गई। अर्चना पत्नी आनंद ने बताया कि वह अपनी सास कमला पत्नी जयपाल और परिवार की सदस्य प्रिया के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले मनीष, हरीश, विक्रांत, अर्जुन, मोहित और तेज सिंह अपने साथियों के साथ घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग छत पर चढ़ गए और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। आरोपियों ने घर का मुख्य गेट तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- घर में आगजनी व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी...