पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर हमला
फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मुजेसर थाना क्षेत्र के लखानी चौक में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुजेसर थाना पुलिस ने शुक्रवार को घायल युवक के पिता की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, तिलक नगर निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा बेटा रोहित 10 जून को अपने छोटे भाई अमित के साथ लखानी चौक पर कुछ खाने गया था। आरोप है कि वहां पड़ोसी सुरेश, उसके दोनों बेटे विकास और लाला तथा दो अन्य साथियों ने मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रोहित के सिर पर लाठी-डंडों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। उसके मुंह से खून निकलने लगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.