बागपत, मई 10 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खूब्बीपुर निवाड़ा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया गया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार 6 मई को गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के कुछ सदस्य कोतवाली गए हुए थे। इसी बीच घर पर मौजूद राशिद और उसके भाई सादिक को निशाना बनाया गया। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों ने राशिद को फोन कर गौरीपुर मोड़ पर बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आए थे। गाली-गलौज के बाद उन्होंने राशिद पर हमला कर दिया। राशिद ...