बाराबंकी, जनवरी 24 -- त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र कान्हूपुर गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें व्यक्ति घायल हो गया। उसे परिजनों ने सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। डाक्टर ने उसे यहां से जिला अस्पताल रेफर किया है। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी ने उसपर फायर किया है। जिससे उसे गोली लगी है। हालांकि पुलिस ने बताया कि डाक्टर ने जांच के बाद रगड़ की बात कही है। कान्हूपुर गांव निवासी संत प्रसाद (35) पुत्र लालता प्रसाद का गांव के ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश है। शनिवार की रात करीब नौ बजे संत प्रसाद की विपक्षी से मारपीट हो गई। इसमें संत को सिर व कमर में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल संत प्रसाद व उसके साथ आए परिजन व ग्रामीण मारपीट के दौरान...