अमरोहा, जून 23 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया स्थित मोहल्ला जामा मस्जिद में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से अफसर, उनकी पत्नी शाहिस्ता, बेटी अलसिफा तथा भाई की पत्नी सलमा घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष से शाकिर और उनकी बेटियां मनतशा व सुमायाला घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, सात घायल जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते कनपुरा में खूनी स...