गाजीपुर, अप्रैल 25 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पिपनार गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे तीसरे पक्ष के लोगों को भी मनबढ़ों ने निशाना बना लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें तीनों सगे भाई घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती किया गया है। गांव निवासी आदर्श यादव को उसके ही पट्टीदार किसी पुराने विवाद को लेकर मार रहे थे। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे सूबेदार यादव के पुत्र 25 वर्षीय अजय यादव, 28 वर्षीय संजीत यादव और 32 वर्षीय अजीत यादव ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- बीच-बचाव करने पर दंपती समेत तीन को पीटा आरोप है कि हमलावरों ने तीनों भाइयों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.