गाजीपुर, मई 8 -- दिलदारनगर । दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गये। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार चित्रकोनी निवासी अजीम अहमद खान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच मई की रात में गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और वहां खड़ी उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- अजराड़ा में नींव की खुदाई के विवाद में पथराव-फायरिंग, कई घायल आरोप है कि अगले दिन सुबह जब वह थाने जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी विपक्षी पक्ष के लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर...