सिद्धार्थ, मार्च 28 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बारोहिया खालसा गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार शाम छह बजे जमकर मारपीट के दौरान चाकू चला। एक पक्ष से पिता-पुत्र दूसरे पक्ष से एक घायल हो गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।दो पक्षों में काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आपसी कहा सुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। ईंट-पत्थर चले इसके बाद दोनों ओर से चाकू चलने लगा। चाकू लगने एक पक्ष के शमशाद पुत्र यूनुस (40), तबरेज (22) पुत्र शमशाद जो पिता पुत्र हैं गंभीर रूप से घायल हो गए। शमशाद के पेट में काफी गहरा चाकू लगा इससे उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेड...