संतकबीरनगर, अप्रैल 21 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र के जमोहरा गांव के मदरहवा टोला में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 16 नामजद लोगों के खिलाफ बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी तहरीर में मदरहवा निवासी जीतेन्द्र पुत्र बालकिशुन ने बताया कि गांव के ही एक परिवार से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार के दोपहर में विपक्षी पक्ष के भागवत, पांचू, अखिलेश, रमेश, बदन, उमेश, विशाल, दुखहरण, चंदन, अरुण, लालू, जगदीश, ध्रुव, केशर, विजय, रामचंद्र समेत अन्य लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर पर चढ़ आए। यह भी पढ़ें- रंजिश में हुई मारपीट में आठ घायल आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में मौजूद लो...