प्रयागराज, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव में मोहम्मदपुर मोड़ के पास रविवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला किया गया। गोलियां चलाई गईं। एक ट्रैक्टर और बाइक में आग लगा दी गई। मारपीट में चार घायलों में दो युवक की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के अनुसार, हथिगहां गांव में कालीचरण गुप्ता और जबर सिंह यादव के बीच वर्ष 2019 से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार की रात मोहम्मदपुर मोड़ के पास दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष की ओर से दर्जनों की संख्या मे...