गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला करहिया में बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं। झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। चिलुआताल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के राजकुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के जयकुमार, शिवधनी, अरुण कुमार, आर्यन, बुधिराम, बाल्मीकि और संजय बुधवार की शाम एक राय होकर उनके घर पर चढ़ आए। गाली देने का विरोध करने पर आरोपितों ने राजकुमार और उनके भाई बलिराम की लाठियों से पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के शिवधनी ने तहरीर में कहा कि रंजिश में गांव के बलिराम, राजकुमार, मनोज, सूरज, नीरज, सुन्दरम अपने साथियों के साथ उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.