मेरठ, अप्रैल 9 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और एक-दूसरे के वाहनों पर पथराव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पूठा गांव निवासी ट्रांसपोर्टर राहुल गुर्जर बुधवार दोपहर अपने बच्चों आरव और निखिल को लेकर ग्रैंड विटारा कार से घर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही आदेश स्कॉर्पियो लेकर उनके घर की ओर पहुंचा और वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि आदेश ने राहुल की कार में टक्कर मार दी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।वहीं दूसरे पक्ष के ट्रांसपोर्टर आदेश ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया ...