उन्नाव, जनवरी 8 -- चकलवंशी, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक दिव्यांग युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बचाव के लिए शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई और भाभी के साथ भी अभद्रता की गई तथा जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। घायल दिव्यांग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माखी थाना क्षेत्र के चेतानीखेड़ा गांव के रहने वाले गणेश पुत्र शिवपाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई अनूप दिव्यांग है, जिसे ग्राम पंचायत की ओर से आवास आवंटित किया गया है। आवास का निर्माण गांव की आबादी से कुछ दूरी पर खेत में चल रहा है। निर्माण स्थल पर ईंट, सरिया और सीमेंट रखा होने के कारण उनकी सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.