महोबा, जून 10 -- बचाव करने पर तीन ग्रामीणों के साथ भी मारपीट पुलिस ने पिता पुत्रों सहित दस के खिलाफ दर्ज किया केसमहोबा, संवाददाता। पुरानी रंजिश में पशुवाड़ा में काम कर रहे युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की। बचाव करने पर पास में खड़े तीन ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाईयों सहित दस के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।पनवाड़ी पुलिस को दी तहरीर में शेरगढ़ निवासी अमर सिंह ने बताया कि 27 मई को वह शाम पशुवाडा में काम कर रहा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर दबंग आए और गाली गलौच करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट की। बचाव करने पर विक्रम, रामकुमार और धनीराम के साथ भी मारपीट की गई। बाद में दबंगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित विनोद, रमेश, लक्ष्मी प्रस...