महोबा, जून 6 -- महोबा, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर हंगामा काटा गाली गलौच की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी पुलिस को दी तहरीर में बगरौन निवासी बृजेंद्र यादव ने बताया कि 2 जून को वह परिजनों के साथ घर में था। पुरानी रंजिश को लेकर दबंग घर में घुस आए और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मां अमृतरानी और बड़े भाई भूरा के साथ लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में भाई की उंगली टूट गई। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, चार नामजद दबंगों ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित हरनाथ, ज्ञानसिंह, शत्रुघन और करन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्द...