अमरोहा, अप्रैल 22 -- ​हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी कमलेश पत्नी भोजींद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार देर शाम वह पति संग घर पर बैठी थी। इसी दौरान गांव निवासी चार भाई लोहे की रॉड और डंडे लेकर उनके घर आ धमके और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट भी की। हमले में भोजींद्र व कमलेश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से भोजींद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचा व तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी संटू के पुत्र श्रीपाल, सतेंद्र, जोगींद्र व दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...