पुरानी रंजिश में दंपति पर लाठी से हमला, बचाने में पत्नी को भी पीटा
उन्नाव, अगस्त 10 -- बीघापुर, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने एक दंपति पर लाठी से हमला कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बारा सगवर थाना के ब्रह्माखेड़ा गांव के रहने वाले जितेंद्र बहादुर वर्मा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 7 अगस्त सुबह वह अपने घर के पास थे। तभी पड़ोसी संजय व सर्वेश पुत्रगण रामपाल ने उन्हें पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों उन्हें जबरन अपने घर के दरवाजे पर ले गए। वहां दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जितेंद्र का आरोप है कि विरोध करने पर संजय व सर्वेश ने लाठी से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में जितेंद्र घायल हो गए। शोर सुनकर बचाने पहुंची पत्नी अंजली को पीट अभद्रता की। दंपति के शोर मचाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.