बांदा, जून 14 -- बांदा। तिंदवारी थाने के सेमरी गांव निवासी शहर सिंह पुत्र रमेश सिंह ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में पड़ोसी रामआसरे के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह व पिंटू तथा पिंटू के बेटे ओम ने दरवाजे में आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर जमकर पीटा। बचाने आई पत्नी पर भी लाठी-डंडे से हमला किया। दोनों को गंभीर चोंटे आईं। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- जानवर बांधे का विरोध किया तो की मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...