जौनपुर, अप्रैल 14 -- थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गाँव के मसौड़ा पुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की देर रात गांव निवासी रानी निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति बाबूराम निषाद खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अंश निषाद, आशीष निषाद और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने पति को बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- फसल काटने के विवाद में मारपीट, केस दर्ज भागने पर दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की, जिससे दोनों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घट...