गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। पुरानी रंजिश के चलते स्कार्पियो और बोलेरो में सवार युवकों ने शीतला माता रोड पर थार सवार एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थार में सवार युवक बेहोश गया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने पीड़ित युवक के गले से सोने की चैन तोड़ ली। कार में रखे 15 हजार रुपये भी निकाल लिए। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज हुआ है। राजीव नगर की गली नंबर तीन के निवासी विकास ने पुलिस में शिकायत दी कि वह अपने दोस्त मोखरा निवासी साहिल के साथ रात करीब सवा 10 बजे घर जा रहा था। साहिल थार को चला रहा था। शीतला माता रोड पर नोकिया केयर के समी पहुंचें तो आगे जाम लगा हुआ था। इससे थार रूक गई। इतनी देर में उनकी थार में पीछे से आ रहे बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी। जब वह नीचे उतारा तो देखा कि स्कार्पियो और बोलेरो से राजीव नग...