मधुबनी, जनवरी 29 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की पहचान चंदन कुमार मंडल हाटी के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार बुधवर की शाम वह अपने घर से निकल कर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कौशल कुमार चौधरी, आलोक कुमार कामती, राजा कुमार साहू सभी ग्राम हाटी ने एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अचानक हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कौशल कुमार चौधरी ने मोटरसाइकिल से कट्टा निकालकर सिर पर मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आलोक कुमार कामती ने लोहे की रॉड से सिर और नाक पर वार किया, जबकि राजा कुमार साहू ने लोहे की छ...