बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट व शिकायत करने पर गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में राजकुमार निवासी हड़ही बाजार थाना पैकोलिया ने बताया कि 16 मार्च को महादेवा पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश को लेकर राजेश कुमार गुप्ता व अन्य लोग जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन इसकी शिकायत करने थाने गया तो वापस आते समय आरोपी चार पहिया वाहन से आए। मुझे देखते ही स्कूटी में गलत तरीके से ठोकर मार दिया। वह बचते हुये सड़क किनारे गया तो आरोपी राजेश, सोनू और रवि आदि लोग जान से मारने की नीयत से मारेपीटे। हमारे गले के सोने की चेन व जेब में रखा 1650 रुपया जबरन छीन लिया। वहां पर शोर मचता देख भीड़ आने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.