इटावा औरैया, मार्च 27 -- भरथना। बेर-आलमपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह खेत से घर जा रही 22 वर्षीय चांदनी पुत्री एनुद्दीन निवासी बेर को पीछे से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे चांदनी घायल हो गई, सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन चांदनी को घायल अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चांदनी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी में मौजूद घायल के पिता एनुद्दीन ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के एक ही एक युवक ने बाइक की टक्कर मारकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...