लखनऊ, मार्च 28 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात जागरण के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में विवाद हुआ और कुछ युवकों ने दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।c बंथरा गांव निवासी विक्की सिंह चौहान उर्फ सुरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह गांव से कुछ दूरी पर उम्मेदखेड़ा स्थित आनंदी माता मंदिर परिसर में आयोजित जागरण देखने गए थे। वहां तरुण दूबे, संदीप लोधी और यश मिश्रा से दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।आरोप है कि कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विक्...