महाराजगंज, अप्रैल 13 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 15 वर्षीय छात्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक ने छात्र के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने गला दबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की। घायल छात्र का सीएचसी निचलौल में इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार जमुई निवासी संजय का पुत्र सत्यम शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने सहपाठी के घर किताब लेने गया था। लौटते समय गांव के ही निपेंद्र ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने लोहे की रॉड से सत्यम के सिर पर कई प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी ने घायल छात्र के सीने पर बैठकर उसका ग...