मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलागंज में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने गुरुवार की देर शाम चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बिहार के कैमूर जिले का निवासी मोहित कुमार सिंह रामललित महाविद्यालय कैलहट में बीएससी एजी तृतीय वर्ष का छात्र है। बीते 18 फरवरी को वह परीक्षा देकर बाइक से वाराणसी जा रहा था। तभी गीतांजलि अस्पताल के पास लक्ष्मणपुर निवासी अभिषेक सिंह, अतुल सिंह, आदित्य रघुवंशी और रिशु ठाकुर ने उसे रोक लिया। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहित कुमार सिंह को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.