औरैया, अप्रैल 30 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश के चलते चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रह्लादपुर निवासी मोहन सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भतीजे हिमांशु के साथ बौद्ध कथा सुनने के लिए घर से निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि अवधेश उर्फ मोनू, अंकित, दीपक और मोहन लाल ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने आए हिमांशु को भी आरोप...