गोरखपुर, मार्च 13 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के राघोपुर निवासी आजम अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी बजरंगी अपने साथ गौतम, सूरज, अमन, हरिवंश और चार पांच अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर दरवाजे पर चढ़आए और गाली देते हुए लाठी डंडा से मारने लगे।जान बचाने के लिए घर में भागा तो सभी लोग घर में घुसकर मारने लगे। शोर सुनकर उन्हें बचाने आए चाचा शहाबुद्दीन को भी लाठी डंडा से पीट दिया। आरोप लगाया कि बजरंगी ने चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शहाबुद्दीन ने रोका तो उनका हाथ कट गया। लोगों ने घर में रखे सामानों को तोड़फोड़ किया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो तो फर्जी एकेस में फसाने की धमकी देते...