बलरामपुर, जून 17 -- पचपेड़वा, संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसमहर के मजरा गौरडीह निवासी रिजवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई 45 वर्षीय मोहम्मद शफी रविवार रात करीब नौ बजे अपने घर पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस के मन्नान, आरिफ, तारीक, शकील और परवेज पुरानी रंजिश के चलते दीवार फांदकर घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से मोहम्मद शफी पर चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जरूवाडीह में आपसी कहासुनी के बाद 3 युवकों पर चाकू से हमला, सभी रेफर हमले में गंभीर रूप...