बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया। शहर के काजीपुरा में गुरुवार को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल छात्रों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद मिड्ढ़ी निवासी और इंटर का छात्र आयुष सिंह और सत्यम सिंह घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में 10-12 किशोर और युवकों ने घेर लिया। बताया जाता है कि यह घटना पुरानी रंजिश में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...