बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता। जरवलरोड इलाके के तप्पे सिपाह के मजरे बाबापुरवा में दो पक्षों में भूमि विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर कब्जेदारी की कोशिश में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की सूचना पर पुलिस की दबिश की भनक पाकर मारपीट कर रहे लोग फरार हो गए। मुस्तफाबाद सीएचसी में घायलों के भर्ती कराए जाने की सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। जरवलरोड थाने के तप्पे सिपाह के मजरे बाबापुरवा में मुन्ना पुत्र श्रीराम व दूसरे पक्ष के लवकुश पुत्र हरिराम के बीच भूमि विवाद को लेकर मंगलवार रात में भूमि पर कब्जा के प्रयास में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर लाठियां बरसाई गई। मारपीट में एक पक्ष के मुन्ना, अनिल कुमार पुत्र राजीव, उसकी पत्नी रागिनी घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के लवकुश, उसकी मां निर्मला देवी घायल हो गए। सूचना पर जरवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.